ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
दिल्ली में मौसम आज बदल सकता है करवट, झुलझाने वाली गर्मी ने किया बेहाल
झुलझाने वाली गर्मी
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति हो सकती है। दिल्ली का मौसम आज फिर लेगा करवट, दिन में आ सकती है आंधी-बारिश, झुलझाने वाली गर्मी ने किया बेहाल।
शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने दिन में आंधी आने की आशंका के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ हल्के छींटे पडऩे की भी संभावना जताई है।



