हिमाचल क्रिश्चियन कम्युनिटी के स्टेट प्रेजिडेंट मेहर सैमुअल ने दी क्रिसमस की बधाई
क्रिसमस पर फतेहपुर, खोली, इंदौरा में होंगे खास कार्यक्रम : मेहर सैमुअल

हिमाचल क्रिश्चियन कम्युनिटी के स्टेट प्रेजिडेंट मेहर सैमुअल ने दी क्रिसमस की बधाई
क्रिसमस पर फतेहपुर, खोली, इंदौरा में होंगे खास कार्यक्रम : मेहर सैमुअल
धर्मशाला, ब्यूरो (न्यूज़ अजब गजब):-
क्रिसमस का त्यौहार दनिया भर में बड़ा पर्व है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। क्रिसमस को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जाता है। हिमाचल में भी क्रिसमस का बड़ा क्रेज है। हिमाचल किश्चियन कम्युनिटी कई जगह क्रिसमस पर प्रोग्राम कर रही है, जिसमें प्रभु यीशू का संदेश सुनाया जाएगा। हिमाचल किश्चियन कम्युनिटी के स्टेट संस्थापक व प्रेजिडेंट मेहर सैमुअल ने बताया कि क्रिसमस पर प्रभु यीशू की अराधना के अलावा शांति और भाईचारे का संदेश दुनिया को दिया जाएगा। यह कम्युनिटी सारे समाज को एकसाथ लेकर चलती है। मंगलवार को मेहर सैमुअल ने धर्मशाला शहर के दफ्तरों में अधिकारियों को क्रिसमस केक बांटकर पर्व की बधाई दी। उन्होंने डीएफसी पुरुषोतम सिंह से मुलाकात करके उन्हें क्रिसमस की बधाई दी। मेहर सैमुअल ने बताया कि क्रिसमस पर कांगड़ा जिला के फ तेहपुर बरोट विश्ववाणी चर्च में 25 दिसंबर को कार्यक्रम होगा, वहीं इंदौरा के हिमाचल क्रिश्चियन चर्च में 26 को सेलिब्रेशन होगा। इसी तरह कांगड़ा शहर के निकट खोली सेलवेशन आर्मी चर्च में भी 26 दिसंबर को कार्यक्रम होगा।
धर्मशाला। मंगलवार को धर्मशाला में खाद्य आपूर्ति विभाग के डीएफसी पुरुषोतम सिंह को क्रिसमस की बधाई देते क्रिश्चियन कम्युनिटी के स्टेट प्रेजिडेंट मेहर सैमुअल