शीतकालीन प्रवास में मुख्यमंत्री करेंगे जनसमस्याओं का समाधान : मल्ली
16 से 25 तक कांगड़ा में सुनेंगे लोगों की शिकायतें , जनता से होंगे रूबरू

धर्मशाला, ब्यूरो (न्यूज अजब गजब):-
कांग्रेस नेता पुनीत मल्ली ने कहा कि शीतकालीन प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रदेश सरकार के शीतकालीन प्रवास को लेकर जनता में काफी उत्साह है। मुख्यमंत्री 16 से 25 तक जिला कांगड़ा के अलग अलग क्षेत्रों में भी जाएंगे और वहां पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे व उनका समाधान करेंगे। इस दौरान करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इससे कांगड़ा जिले के विकास को गति मिलेगी। मुख्यमंत्री के शीतकालीन प्रवास से विरोधियों के मुंह बंद हो जाएंगे।
उन्होंने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं और व्यवस्था परिवर्तन से ही जनकल्याण कर रहे हैं। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास बताते हैं कि प्रदेश आर्थिक संकट के बावजूद प्रदेश विकास की रफ्तार पकड़े हुए हैं। यह सब मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता का नतीजा है। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इस लिए सिर्फ छींटाकशी के सिवाए कुछ नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा से अपना कुनबा तो सभल नहीं रहा है और टीकाटिप्पणी कर रही है।
धर्मशाला विधानसभा हलके के तहत ढगवार गांव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शीतकालीन प्रवास के दौरान नए बन रहे भव्य मिल्क प्लांट का नींव पत्थर रखेंगे। इस परियोजना से लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री की दुरदर्शिता के कारण कई परियोजनाएं शुरु हो रही है, जिससे जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी की तरफ अग्रसर है।