धर्मशाला :-स्मार्ट सिटी में जल्द लगेंगे 300 सीसीटीवी कैमरे
यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कसेंगे शिकंजा

स्मार्ट सिटी धर्मशाला में जल्द तीसरी ‘आंख’ का होगा पहरा। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 300 सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम जल्द शुरू होगा। इससे जहां अपराधों को रोकने में मदद मिलेग। इन कैमरों के लगने के बाद यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर भी तीसरी आंख से नजर रखी जाएगी और उन पर शिकंजा कसा जाएगा। गाड़ी का नंबर भी कैमरे की जद में आ जाएगा। इसके अलावा अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ खुलासा करने में मदद मिलेगी।
2.62 करोड़ से होगा काम: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन के लिए 2.62 करोड़ रुपए की राशि का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ( आईटीएमएस ) भी लगाए जाएंगे। एसपी खुशहाल शर्मा ने बताया कि स्मार्ट सिटी धर्मशाला में करीब 300 सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
थाने -चौकियां अलर्ट पर: उन्होंने बताया मानसून के मद्देनजर थाने व चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है। इसके अतिरिक्त सभी को मानसून के दौरान सतर्क रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए। वहीं , लोगों से बरसात के दौरान नदी-नालों की तरफ नहीं जाने की अपील की गई है। साथ लोगों से अपील की गई है कि बरसात के दौरान अगर यात्रा आवश्यक नहीं हो तो उसे करने से परहेज करें।



