हमीरपुर:- मोदी सरकार ने देश की जनता को जनविरोधी नीतियां परोस रही है- राजेन्द्र जार
मोदी सरकार की नीतियों की निंदा करती है कांग्रेस पार्टी

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र जार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता को जनविरोधी नीतियां परोस रही है जिसकी कांग्रेस पार्टी कडी निंदा करती है।कहा जा रहा है कि जिस प्रकार से मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ द्ववेश पूर्ण तरीके से केन्द्रीय जांच एजेन्सियों ई.डी., इन्कम टैक्स, सी.बी.आई. का दुरुपयोग कर रही है वह बड़ा अलोकतान्त्रिक व असंवैधानिक कृत्य है।
वहीं दूसरी ओर नेशनल हैराल्ड अखबार मामले में अब कांग्रेस की राष्ट्र अध्यक्षा सोनिया गांधी को ई.डी. द्वारा जांच के लिए 21 जुलाई का सम्मन किया गया है। इसके विरोध में पार्टी हाई कमान के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर और 22 जुलाई को जिला स्तर पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई से प्रदेश में युवा कांग्रेस रोजगार पदयात्रा आरम्भ करने जा रही है। गत 9 अगस्त भारत छोड़ो आन्दोलन के दिन जिला कांग्रेस कमेटी जिला भर में 75 किलोमीटर की यात्रा आरम्भ करेगी जो जिला की सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी “भारत जोड़ो यात्रा” कार्यक्रम के अन्तर्गत महात्मा गांधी की जयंती गत 2 अक्तूबर के दिन कन्या कुमारी से यात्रा आरम्भ कर देश भ्रमण करते हुए देश की एकता व अखण्डता का संदेश देते हुए श्रीनगर पहुंचेगी। इस दौरान ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल, देवीदास शंहशाह , पुरूषोतम कालिया, कुलदीप राणा भी वहां मौजूद रहे।



