धर्मशाला:- सरकारी स्कूलों में हो रही ज्ञान के खजानों में बढ़ोतरी
कांगड़ा में 166स्कूलों में भेजी जा रही हैं किताबें

अब से पुस्तकालयों के जरिए किताबें भेजने की प्रोसेस शुरू हो गया। जिला कांगड़ा में 166स्कूलों में ये किताबें भेजी जा रही हैं। जिला पुस्तकालय की इंचार्ज कविता ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार स्कूलों की लाइब्रेरियों में बड़ा सुधार करने जा रही है। छात्रों को पाठ्यक्रम के प्रेशर को कम करने के उद्देश्य से यह मुहिम चला रही है। इसमें शिक्षा के साथ साथ रोचक सामग्री मुहैया करवाई जा रही है, ताकि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ और क्रिएटिव बनाया जा सके। कांगड़ा जिला लाइब्रेरी धर्मशाला की बात करें, तो यहां अब तक 52 टाइटल आ चुके हैं।
जिला लाइब्रेरी में 50 हजार किताबें:-
वहीं जिला लाइब्रेरी धर्मशाला में 50 हजार पुस्तकें हैं। जिला लाइब्रेरी सुबह छह बजे से लेकर रात दस बजे तक खुली रहती है। लाइब्रेरी का कार्ड 200 रुपए में बनता है। एक साल बाद यह 200 रुपए सिक्योरिटी रिफंड हो जाती है। अगर कोई छात्र पुस्तक को नुकसान पहुंचाता है, तो या तो उसे नई किताब देनी होती है या फिर एमआरपी का 15 प्रतिशत देना पड़ता है।जिला भर के 166सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पुस्तकें भेजी जा रही हैं, अब तक हमारे पास 52टाइटल आ चुके हैं। इससे स्कूलों में ज्ञान के खजाने में बढ़ोतरी होगी।



