देशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
सिरमौर:- मुकेश भारद्वाज ने किया मां-बाप का सपना साकार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव टिकरी के मुकेश ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग एग्जाम पास कर कंप्यूटर इंजीनियरिंग लेक्चरर क्लास-1 चयनित हुए है। बताया जा रहा है कि इनकी माता जयंती देवी व पिता कैलाश भारद्वाज किसान है। काफी मशक्कत से इनके मां बाप ने इनकी कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करवाई और इसका बेहतरीन परिणाम भी मिला है। मुकेश अब ग्रामीण इलाके के अन्य किसान मजदूर परिवारों के लिए भी प्रेरणास्रोत्र बन गए हैं। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए निकाले गए मात्र 4 पद में से 1 पर उन्हे कामयाबी मिली।



