ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update:- शिमला से धर्मशाला एक यात्री के साथ रवाना हुआ हवाई जहाज !
शिमला से धर्मशाला की हवाई यात्रा में आज ( सोमवार को) जहाज एक यात्री के साथ रवाना हुआ।

हिमाचल प्रदेश !
शिमला से धर्मशाला की हवाई यात्रा में आज ( सोमवार को) जहाज एक यात्री के साथ रवाना हुआ। बताया गया कि धर्मशाला- शिमला उड़ान में भी सिर्फ एक ही यात्री शिमला पहुंचा है। इस बीच बताया जा रहा है कि रविवार को शिमला-कुल्लू की पहली हवाई उड़ान में किसी भी यात्री ने सफर नहीं किया। वहीं एलायंस एयर कंपनी की गत 9 दिसंबर से शिमला से धर्मशाला और शिमला से कुल्लू के लिए हवाई उड़ानें आरंभ हुई हैं। बताया जा रहा है कि शीतकालीन पर्यटन सीजन में भी शिमला से कुल्लू और धर्मशाला के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। अभी तक हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या नहीं के बराबर है।



