ब्रेकिंग न्यूज़
HIMACHAL UPDATE -:वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए सीएम सुक्खू का बड़ा निर्णय।
विधायकों को हिमाचल सदन ,विश्राम गृह में ठहरने पर चुकाने होंगे आदमी की तरह पूरे पैसे।

Breaking news:-हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यभार संभालने के पहले दिन ही वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए पहला बड़ा निर्णय लिया है।
बताया जा रहा है कि सचिवालय में हुई कांग्रेस के विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री ने विधायकों को दिल्ली, चंडीगढ़ ,हिमाचल के सरकारी विश्राम गृह, भवन और एक सदन में ठहरने के लिए मिलने वाली सस्ती दरों की सुविधाओं को खत्म कर आम आदमी की तरह पूरे पैसे चुकाने के निर्णय लिया है।



