ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Himachal Update:- आरएस बाली का मंत्री बनना हुआ तय, हिमाचल में कांग्रेस की जीत के सुपर हीरो बने बाली।

17 लाख लोगों की यंग लीडर पर नजर

नगरोटा बगवां।

हाल ही में हुए इन विधानसभा चुनावों में वोटिंग से एक माह पहले भाजपा के मुकाबले में पिछड़ती नजर आ रही कांग्रेस को मुकाबले में लाकर जिताने वाले आरएस बाली पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरएस बाली कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव होने के साथ दिवंगत फायर ब्रांड नेता जीएस बाली के बेटे हैं। वह अपने हलके नगरोटा बगवां में ज्यादा समय नहीं ने पाए थे, क्योंकि पूरे हिमाचल प्रदेश में बेरोजगार संघर्ष यात्रा के जरिए कांग्रेस को मजबूत करना था। यह आरएस बाली ही हैं, जिन्होंने पोलिटिकल इवेंट की माहिर भाजपा को उसी के अंदाज में जवाब देते हुए नगरोटा बगवां में अब तक की सबसे बड़ी रैली की थी। उस रैली में प्रियंका गांधी के साथ टॉप लीडर जुटे हुए थे। इससे पहले जीएस बाली की जयंती पर भी आरएस बाली ने पूरे देश के टॉप कांग्रेस नेताओं को नगरोटा में लाकर भाजपा के होश उड़ा दिए थे। यही कारण है कि सीएम पद के लिए पिछड़ चुके कांगड़ा जिला की भावनाएं चरम पर हैं। जिला की सत्रह लाख आबादी यही चाहती है कि आरएस बाली को अपने पिता की तरह मजबूत विभाग दिए जाएं।

इस बीच बताया गया कि आरएस बाली ने मंत्री बनना ही है, लेकिन सारे कांगड़ा जिला की नजर आरएस बाली के विभाग पर लगी है। सियासी जानकारों का मानना है कि कांग्रेस पूरे जिला में भाजपा के मुकाबले उन्नीस साबित हो रही थी। जिला के सभी नेता अपनी सीट बचाने में लगे थे, उस समय आरएस बाली सिर्फ कांग्रेस की बात कर रहे थे। आलोचकों ने यहां तक कह दिया था कि वह नगरोटा बगवां हलके पर फोकस नहीं कर पा रहे हैं,लेकिन रघुबीर सिंह बाली ने आलोचनाओं से बेपरवाह आरएस बाली ने सिर्फ पार्टी पर फोकस किया। आज नतीजा सबके सामने है। कांग्रेस ने कांगड़ा से दस सीटें जीती हैं, इसमें आरएस बाली का बड़ा हाथ है। बहरहाल अब जनता को यही उम्मीद है कि आरएस बाली को बड़ा विभाग मिले।

नगरोटा विधानसभा सीट पर बीते चुनाव में हारने वाली कांग्रेस को दोबारा जीत नसीब हुई है। रघुबीर सिंह बाली ने मौजूदा विधायक अरुण कुमार कूका को हराया है। इस बीच कूका को जहां 25595 वोट मिले वहीं, कांग्रेस के रघुबीर सिंह बाली को 41465 वोट मिले। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही और उनके प्रत्याशी उमाकांत को 1313 वोट मिले हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले इस सीट पर जहां 1998 से 2012 तक कांग्रेस के जीएस बाली लगातार चार चुनाव जीतते आए हैं। यही कारण है कि जनता की भावनाएं आरएस बाली को लेकर चरम पर हैं।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button