ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Himachal Update :- मंत्री और विधायक अब से हर वर्ष बताएंगे अपनी संपत्ति – सीएम।
अब से मंत्रियों की देखी जाएगी परफॉर्मेंस ।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को राज्य सचिवालय में पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने की होगा। प्रदेश में सड़कों की कनेक्टिविटी उनकी प्राथमिकता में रहेगी। इस बीच मंत्रियों पर हाईकमान को ही निर्णय लेना है। उनका कहना है कि जो मंत्री बनेंगे, उनकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि हिमाचल में मंत्री, विधायक और सब चुने हुए प्रतिनिधि हर साल अपनी संपत्ति बताएंगे।



