ब्रेकिंग न्यूज़

Holiday Special Train: 20 दिसंबर से कालका-शिमला के बीच चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन।

सैलानियों को मिलेगी सुविधाएं।

सैलानियों की सुविधा के लिए 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहती है तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर उत्तर रेलवे 20 दिसंबर से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले शिमला आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहती है तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि कालका और शिमला के बीच चलने वाली गाड़ियों में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने हॉलीडे स्पेशल गाड़ी चलाने का फैसला लिया है।

कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटरकार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं।

रेल मोटरकार (72451), शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455), कालका शिमला एक्सप्रेस (52453), कालका शिमला एक्सप्रेस (52459), कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों पैक चल रही हैं। अगले हफ्ते के लिए गाड़ियों में वेटिंग (इंतजार) 70 से अधिक पहुंच गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर से 6 दिन पहले के लिए अधिकतर गाड़ियों में बुकिंग पूरी होने पर बंद कर दी गई है।

शिमला से 9:30, कालका से 1:05 पर होगी रवाना

हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शिमला से कालका के लिए 9:30 पर रवाना होगी, जबकि कालका से शिमला के लिए गाड़ी की रवानगी का समय 1:05 बजे निर्धारित किया गया है। 7 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, चेयर कार के तीन और चेयर कार लगेज वैन का एक डिब्बा होगा।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button