ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Shimla: रणधीर बोले- कैबिनेट पर फैसला नहीं ले पा रहे सुक्खू।

संस्थानों को डिनोटिफाई करना तानाशाहीपूर्ण निर्णय ।

शिमला।

मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले रहे हैं। गलत निर्णयों का विरोध होगा।  भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल पर फैसला नहीं ले पा रहे हैं और जल्दबाजी में गलत फैसले ले रहे हैं। गलत निर्णयों का विरोध होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जनमत को स्वीकार करती है। प्रदेश के इतिहास में इतने मामूली अंतर से भाजपा सरकार बनाने से चूकी है। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करती है। कांग्रेस सरकार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भाजपा बधाई देती है। लेकिन प्रदेश के हितों के खिलाफ कोई फैसला होगा तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। पिछले निर्णयों की समीक्षा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उनका कहना है कि बदले की भावना से काम करना शोभा नहीं देता है। आज (मंगलवार को) शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि नए संस्थानों को डीनोटिफाई करने के निर्णय की भी भाजपा निंदा करती है। सत्ता में आते ही डिनोटिफाई करना तानाशाहीपूर्ण निर्णय है। जयराम ठाकुर की पहली कैबिनेट में जनहित के निर्णय हुए। 70 साल से अधिक आयु के लोगों के पक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के फैसले लिए गए। भाजपा विपक्ष में भी कांग्रेस सरकार का सहयोग करेगी। अगर ऐसे ही निर्णय होते रहे तो भाजपा इनका विरोध करेगी। जनांदोलन खड़ा किया जाएगा। कहा कि अटल टनल से अटल बिहारी वाजपेयी का नाम हटाया तो भाजपा विरोध करेगी।

नेता प्रतिपक्ष पर फैसला विधायक दल की बैठक में :-

भाजपा विधायक दल की बैठक में ही नेता प्रतिपक्ष पर फैसला होगा। यह बैठक जल्द बुलाई जा सकती है। जयराम ठाकुर ही नेता प्रतिपक्ष होंगे क्या? इस सवाल पर रणधीर शर्मा ने कहा कि यह फैसला विधायक दल की बैठक में होगा।

 

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button