ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update :- ज़मानाबाद पंचायत में हुआ विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन।

कार्यक्रम में 3 पंचायतों से 150 लोगों ने भाग लिया।

कांगड़ा।

आज चिन्मय ज़मानाबाद ग्रामीण विकास संगठन सिद्ध बाड़ी द्वारा ग्राम पंचायत में चिन्मय कैलाश महिला मंडल में विश्व दिव्यांगता दिवस का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बीएमओ तियारा से श्री संजय भारद्वाज जी , प्राइमरी स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती मीना भूषण और तहसील जिला कल्याण से श्री राकेश कुमार जी व आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमती अनीता जी व श्रीमती बालाजी ने इस कार्यक्रम में आकर दिव्यांग जनों के मनोबल को बढ़ाया व उनको अपना आशीर्वाद दिया। इस बीच उन्होंने दिव्यांग जनों की मुश्किलों के बारे में अन्य लोगों को अवगत करवाया। इसके साथ दिव्यांग जनों के क्या-क्या मुद्दे होते हैं उनके बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया की दिव्यांगता अभिशाप नहीं है यह एक अवस्था है और उन्होंने बताया की दिव्यांगजन अपनी दिव्यांगता को कमी ना मानकर आगे बढ़े और उनके सहयोग के लिए हम सब उनके साथ खड़े हैं।

इस कार्यक्रम में 3 पंचायतों से 150 लोगों ने भाग लिया। जहानाबाद के प्रधान श्री कुलदीप कुमार और नांदेड़ पंचायत के प्रधान श्रीमती कमलेश कुमारी ने अपने – अपने पंचायतों के दिव्यांग जनों के हुनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक लोगों के साथ विचार सांझा किए।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button