ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update – पुलिस ने राहगीर से 7 बोतल देसी शराब पकड़ी :- डाडासीबा
व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की।

पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत डाडासीबा के करीब बलघार मोड़ पर एक राहगीर बोरी लेकर जा रहा था तो पुलिस को देखकर घबरा गया। जब पुलिस ने बोरी को खोल कर देखा तो बोरी के अंदर 7 बोतल देसी शराब थी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इस बीच बताया जा रहा है कि पुलिस गश्त के दौरान शराब देसी मार्का संतरा बरामद की है। मामले की पुष्टि करते हुए डाडा सीबा चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह पटियाल ने बताया की पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।पुलिस मामले की गहनता से तफ़्तीष कर रही है।



