Himachal Update – शिमला में एक साल नहीं लगा पाएंगे भंडारे:सभी मंदिर बुक।
ऑस्ट्रेलिया-कनाडा समेत देश के अलग-अलग राज्यों से लोग करा चुके बुकिंग ।

शिमला।
टूरिस्ट सीजन को देखकर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मंदिरों में भंडारे लगाने के लिए श्रद्धालुओं को एक साल इंतजार करना पड़ेगा। साल 2023 में भंडारों के लिए पहले ही एडवांस बुकिंग हो गई है, जिस वजह से शिमला के संकटमोचन, तारादेवी और जाखू मंदिर में अब कोई नई बुकिंग नहीं होगी।
बताया जा रहा है क्योंकि इन शक्तिपीठों में अगला नया साल 2023 पूरा बुक है। इन मंदिरों में हफ्ते के 3 दिन भंडारों का आयोजन किया जाता है। रविवार के दिन सबसे बड़ा भंडारा रखा जाता है, जिसके लिए काफी संख्या में बुकिंग श्रद्धालु करा रहे हैं और कई करा चुके हैं।
इन जगहों से आई बुकिंग:
बताया जा रहा है कि शिमला के शक्तिपीठों में UK, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फिलिपिंस समेत भारत के गुजरात, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई से एडवांस बुकिंग आई है। 2022 में तारादेवी मंदिर में 52 भंडारे कराए गए। संकटमोचन मंदिर में 49 और जाखू मंदिर में 47 भंडारे दिए गए।
इस तरह रहेगी भंडारे की वेटिंग:
2023 के लिए संकटमोचन मंदिर में 42 भंडारों की एडवांस बुकिंग हुई है। तारादेवी और जाखू मंदिर में भी 45 भंडारे दिए जाने हैं।



