ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update – हिमाचल सरकार में विभागों का बंटवारा:गृह विभाग सीएम।

सुखविंदर सुक्खू ने अपने पास रखा; डिप्टी CM अग्निहोत्री को ट्रांसपोर्ट का जिम्मा।

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच CM और डिप्टी CM के विभागों का आवंटन कर दिया गया है। बताया गया कि मुख्य सचिव RD धीमान द्वारा बीती रात 11 बजे जारी लेटर के अनुसार वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन, होम, प्लानिंग, कार्मिक विभाग मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के पास रहेंगे। इसके अलावा जिन विभागों का अभी आवंटन नहीं किया गया, उनका दायित्व CM सुक्खू खुद देखेंगे। डिप्टी CM को ट्रांसपोर्ट समेत 3 विभाग मिले।

इसके साथ बताया जा रहा है कि डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री को 3 विभाग दिए गए हैं, जिनमें ट्रांसपोर्ट अहम हैं। इसके अलावा उनके पास 2 विभाग और हैं। प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया। इसमें कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला। 9 दिसंबर को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। 9 और 10 दिसंबर को लगभग 30 घंटे चले सियासी ड्रामे के बाद मुख्यमंत्री और डिप्टी CM का चयन किया गया।

अभी कैबिनेट विस्तार की संभावना नहीं:

इसके साथ हिमाचल में अभी कैबिनेट विस्तार की संभावना नजर नहीं आ रही है। सूत्रों की मानें तो इसका फैसला अब 19 दिसंबर के बाद ही होगा। हिमाचल में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी विधायक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने राजस्थान जा रहे हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों की सूची तैयार है। इसे हाईकमान की मंजूरी का इंतजार है। हाईकमान की मंजूरी से पहले इस लिस्ट पर आज सुखविंदर सुक्खू दिल्ली में चर्चा करेंगे।

अधिकतम 10 मंत्री बना पाएंगे सुक्खू

बताया जा रहा है कि अब से प्रदेश में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 12 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। CM और डिप्टी CM पहले ही बना दिए गए हैं। ऐसे में अब 10 ही मंत्री बनाए जा सकेंगे। कैबिनेट विस्तार के बाद ज्यादातर विभाग मंत्रियों में बांट दिए जाएंगे। शेष महकमे मुख्यमंत्री खुद देखेंगे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button