ब्रेकिंग न्यूज़
Kangra News: कथोग के जी गांव में पशुशाला में लगी आग, हजारों का नुकसान।
परिवार को आर्थिक मदद मुहैया करवा दी जाएगी।

ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
ग्राम पंचायत कथोग के जी गांव में मंगलवार को एक पशुशाला में आग लगने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही जानकारी अनुसार बलदेव सिंह पुत्र विशंभर दास ने बताया कि मंगलवार दोपहर वे अपने घर पर थे। घर से कुछ दूरी पर बनी गोशाला से धुआं उठता हुआ देखा। शोर मचाने पर पड़ोसियों की सहायता से पशुओं को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक गोशाला में रखा सामान पूरी तरह से जल चुका था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग दी। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार ने लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। एसडीएम मनोज ठाकुर ने बताया कि प्रभावित परिवार को रिपोर्ट मिलने के बाद आर्थिक मदद मुहैया करवा दी जाएगी।



