Kullu News: चरस के साथ गिरफ्तार हुआ युवक,तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
युवक से एक किलो चरस हुई बरामद।

कुल्लू।
जिला कुल्लू के कसोल के साथ सटे ग्राहण गांव के पास एक किलो चरस के साथ पकड़े मंडी जिला के युवक को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी को कोर्ट ने तीन दिनों तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश सुनाया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के बाद पता चला है कि पुलिस ने 24 वर्षीय राज ठाकुर निवासी जोगोई , डाकघर, देवधार , तहसील जिला मंडी के कब्जे से एक किलो चरस बरामद की। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। इसके साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहां से आरोपी यह नशा खरीदकर लाया था और इसे कहां पर लेकर जाना था।
इसी के साथ बताया जा रहा है कि पार्वती घाटी में इन दिनों नशे के साथ तस्कर पकड़े जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस भी यहां पर नशे को पकड़ने के लिए जगह-जगह नाके लगा रही हैं, ताकि चरस तस्करी करने वाले पकड़ में आ सके। एसएसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी को तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन चल रही है



