ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update – एफसीए, एफआरए मामलों का समय पर निपटारा करें अधिकारी-सीएम।

मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए हैं।

हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में वन विभाग के अधिकारियों को एफसीए और एफआरए से संबधित मामलों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए नवोन्मेषी विचारों के साथ विभागों की कार्यशैली सरल और सुदृढ़ की जानी जरूरी है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बुधवार को शिमला में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस बीच उन्होंने कहा कि ट्रैफिक की बढ़ती समस्या का समाधान करने के लिए प्रदेश में रज्जू मार्ग निर्मित करने और परिवहन के अन्य विकल्पों के उपयोग पर विशेष बल दिया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि सरकार ने राज्य में हरित ईंधन को बडे़ स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

बताया जा रहा है कि राज्य में वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सरकार विद्युत चलित वाहनों को प्रोत्साहन देगी। प्रदेश में महत्त्वपूर्ण स्थानों का चयन कर अधिकतम संख्या में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे विद्युत चलित वाहन मालिकों को सुविधा प्राप्त हो सके। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन और कृषि विभाग को नवोन्मेषी विचारों के साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि और दुग्ध आधारित आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को संबंधित विभाग के लिए ठोस योजना का खाका तैयार करने के लिए कहा।

 

 

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button