Himachal Update – गजरेहडा गांव में मिला पाकिस्तान का पीआइए लिखा गुब्बारा।
इलाके में सनसनी पुलिस मौके पर पहुंची।

सुजानपुर।
हाल ही में बालक रूपी पंचायत के गजरेहडा गांव में एक पीआइए लिखा गुब्बारा मिला है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि लाल और सफेद रंग के गुब्बारे पर उर्दू और इंग्लिश में पीआईए लिखा गया गया था। इस बीच स्थानीय लोगों की सूचना पर आलमपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। लोगों ने गुब्बारे को पकड़कर जमीन पर रख दिया। थोड़ी देर के बाद दोबारा जमीन से उड़ा और पेड़ पर लटक गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ से उक्त गुब्बारे को उतारने की भरसक कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लग पाई। लोगों ने बताया कि लाल और सफेद रंग के गुब्बारे मेँ चांद और सितारे का निशान भी लगा हुआ था। उधर आलमपुर चौकी प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि गुब्बारे में किसी भी तरह का कोई यंत्र नहीं लगा था तथा पीआई लिखा एक प्लास्टिक गुब्बारा था। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था लेकिन गुब्बारा उड़ गया।



