Himachal Update – उपेक्षा का दंश झेल रहे सदियों पुराने तालाब की हालत खराब।
तालाब का पानी पूरी तरह से दूषित।

सुजानपुर।
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 9 में ढांगू मोहल्ला के पास बरसों पुराना तालाब है। वर्तमान में तालाब की हालत इतनी खस्ता है कि यहां पर पशु भी पानी नहीं पीते हैं। गंदे कचरे से भरे तालाब का पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 9 में सदियों पुराने तालाब की हालत खस्ता वनी हुई है। उपेक्षा का दंश झेल रहा यह तालाब अपनी पहचान खो रहा है।
बुजुर्ग बताते हैं कि कभी इस तालाब में रौणक हुआ करती थी । लोग यहां पानी भरने आते थे तथा एक दूसरे के सुख दुख का हाल पता करते थे ।लेकिन वर्तमान समय में यह वीरान सा बना हुआ है। हालांकि नगर परिषद सुजानपुर द्वारा तालाब के नजदीक बैठने के लिए बेंच स्थापित किए गए हैं लेकिन यह तालाब अब उपेक्षा का दंश झेल रहा है। लोगों का कहना है कि तलाब कि सफाई कर वहां मछलियां डाल दी जाए तो एक मनोरंजन का केंद्र बन सकता है ।वहीँ तलाब का भी जीर्णोद्धार हो जाएगा ।नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पवन कुमार, सरवन सुरजीत मोहन आदि ने तलाब के जीर्णोद्धार कि मांग उठाई है।



