Himachal Update – इंदौरा में अचानक करंट लगने से हुई युवक की मौत।
गेहूं को पानी लगा रहा था युवक |

कांगड़ा।
हाल ही में इंदौरा में एक चौंकाने वाला हादसा सामने आया। विकासखण्ड इन्दौरा के अन्तर्गत पडते ग्राम पंचायत भोग्रवां के गाँव मलाल में युवक की करंट लगने से मौत | गेंहू को पानी लगाने गया था युवक | अचानक करंट लगने से हुई मौत | इस बीच बताया जा रहा है कि युवक के परिवार का रो रोकर बुरा हाल | रमन कुमार सुपुत्र किशोरी लाल गाँव मलाल जो कि दिहाड़ी लगाकर परिवार का खर्चा चलाता था | सुबह घर से दिहाड़ी लगाने निकला था गेंहू को पानी लगाते समय अचानक करंट लग गया | करंट लगने के तुरंत बाद युवक को सिविल हॉस्पिटल इंदौरा ले जाया गया | जहां पर उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ इन्दौरा कुलदीप शर्मा ने बताया कि फोन के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद टीम को तुरंत मौके पर भेजा | वह मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल नुरपुर भेज दिया गया |



