ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update – सुनसान रहा बरमाणा सीमेंट फैक्ट्री का प्लांट, दूसरे दिन भी गेट पर लटके ताले।
गेट पर पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी रहे तैनात।

हाल ही में बरमाणा फैक्ट्री बंद होने के पश्चात फैक्ट्री में वीरवार को सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहीं। बताया जा रहा है कि ट्रकों और कामगारों की आवाजाही से गुलजार रहने वाली बरमाणा फैक्ट्री सुनसान नजर आई। फैक्ट्री के गेट पर ताले लटके हैं। गेट पर कंपनी के निजी सुरक्षाकर्मी और पुलिस के जवान तैनात रहे। फैक्ट्री में किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। दूसरी ओर, सुरक्षा की समीक्षा करने के लिए डीआईजी सहित पुलिस के अन्य आला अधिकारी भी फैक्ट्री में पहुंचे।



