ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update – टिप्पर की चपेट में आया मजदूर,मौके पर मौत।

टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज।

जयसिंहपुर।

जयसिंहपुर के पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत कंगेहण में सड़क किनारे चल रहे मजदूर की टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी आलमपुर को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को अपने कव्जे में लिया। शव की शिनाख्त लक्ष्मण (37) निवासी यूपी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि लक्ष्मण यूपी का रहने वाला था। वह यहां वाटर प्रोजेक्ट के समीप झोपड़ी में प्रवासी मजदूरों के साथ रहता था। वह यहाँ रह कर में दिहाड़ी लगाकर परिवार चला रहा था। जानकारी के अनुसार वह बुधवार देर शाम खड्ड में सड़क के किनारे चल रहा था इसी बीच वह खड्ड से कगेहण की ओर आ रहे टिप्पर चपेट मे आ गया, जिससे लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टिप्पर चालक अनूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है। आलमपुर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जिसकी पुष्टि डीएसपी बैजनाथ एलएम शर्मा ने की है तथा मामले की जांच जारी है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button