ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update – दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद होने के बाद ट्रक ऑपरेटर कर रहे बैठक।
लगभग 4000 ट्रक ऑपरेटर मौजूद, बैठक शूरू।

हाल ही में अंबुजा सीमेंट प्लांट बंद होने से नाराज चल रहे ट्रक ऑपरेटर्स आज दाड़लाघाट में बैठक कर रहे हैं। बैठक में करीब चार हजार ट्रक ऑपरेटर्स मौजूद है। कंपनी के बंद होने के निर्देशों के बाद सभी ऑपरेटरों ने अपने ट्रक यार्ड में खड़े कर दिए है। बताया जा रहा है कि यार्ड पूरी तरह से भर गया तो उसके बाद ट्रक ऑपरेटरों ने सड़कों पर ट्रक खड़े करने शुरू कर दिए। सड़क किनारे सैकड़ों ट्रक खड़े हो चुके हैं। बताया गया कि यहां जाम की समस्या भी हो रही है , क्योंकि ज्यादातर ट्रक सड़कों पर खड़े हो गए हैं।



