ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update – ठाकुर जगदेव चंद मैमोरियल स्नातक महाविद्यालय में एथलैटिक मीट प्रतियोगिता का आयोजन।

कार्यक्रम महाविद्यालय के खेल विभाग के आचार्य प्रो. संदीप शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

सुजानपुर। 

हाल ही में ठाकुर जगदेव चंद मैमोरियल स्नातक महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में एथलैटिक मीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अजायब सिंह बन्याल तथा पी.टी.ए. अध्यक्ष शशि पाल तथा पी.टी.ए. उपाध्यक्ष प्रकाश सडयाल रहे। बताया जा रहा है कि खेलकूद प्रतियोगिता में 100 ,200,400,1500 मी.दौड , लॉन्ग जंप, हाई जंप,शॉट पुट, डिस्कस थ्रो ,जैवलिन थ्रो का आयोजन किया गया । 100 मीटर की दौड़ में छात्र वर्ग में प्रिंस बी.ए. तृतीय वर्ष प्रथम ,आयुष बी.ए.तृतीय वर्ष दूसरे तथा तरुण बी.ए. प्रथम वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में दिव्या बी.सी.ए तृतीय वर्ष प्रथम, रुचिका बी.ए. प्रथम वर्ष दूसरे तथा तन्वी बी.एस.सी तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रही। 15 मीटर की दौड़ में प्रथम द्वितीय तथा क्रिकेट स्थान पर रहे। शॉट पुट में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप छात्र वर्ग में प्रिंस बी.ए. तृतीय वर्ष प्रथम, तरुण बी.सी.ए प्रथम वर्ष दूसरे तथा रोहित बी.एस.सी तृतीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप छात्रा वर्ग में दिव्या बी.सी.ए पंचम सत्र प्रथम रुचिका ठाकुर बीए प्रथम वर्ष दूसरे तथा तनवी बी.एस.सी प्रथम वर्ष तीसरे स्थान पर रही। हाई जंप छात्रा वर्ग में दिव्या बी.सी.ए पंचम सत्र प्रथम, तनवी बी.एस.सी प्रथम वर्ष दूसरे स्थान पर रही।

इसी के साथ हाई जंप छात्र वर्ग में समीर बी.एस.सी प्रथम वर्ष पहले, कुलदीप बी.एस.सी द्वितीय वर्ष दूसरे तथा हेमराज बी.ए. द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे।डिस्कस थ्रो छात्र में अतुल बीकॉम तृतीय वर्ष प्रथम , अमनदीप बी.ए. द्वितीय वर्ष द्वितीय तथा कुलदीप बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो छात्रा वर्ग में अंकिता बी.एस.सी द्वितीय वर्ष प्रथम खुशी बी.ए. द्वितीय वर्ष दूसरे तथा रिया बी.ए. तृतीय वर्ष तीसरे स्थान पर रहे। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के खेल विभाग के आचार्य प्रो. संदीप शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल ने समस्त छात्रों को इस कार्यक्रम की बधाई देते हुए छात्रों को भविष्य में भी इन प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button