ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

HIMACHAL Update – जयसिंहपुर के लोग गोमा को बनाना चाहते हैं मंत्री।

लोग बोले -गोमा को बनाओ मंत्री।

सुजानपुर।

पुनर्सीमांकन के बाद राजगीर व थुरल विस क्षेत्रों को मिला कर बने जयसिंहपुर विस क्षेत्र को इस बार कांग्रेस सरकार में मंत्री पद की आस है ।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आई न थुरल से न राजगीर से कभी किसी विधायक को मंत्री पद से नवाजा। इस बीच थुरल से विधायक रहे रविन्द्र ठाकुर जरूर दो बार धूमल सरकार में मंत्री रहे लेकिन राजगीर से तीन बार विधायक रहे डॉ मिलखी राम गोमा व दो बार विधायक रहे वजीर चन्द कभी मंत्री नहीं बन पाए । इसके बाद स्थानीय लोगों का कहना था कि नए बने जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार तीसरी बार विधायक चुन कर विस गया है और यादविंदर गोमा दूसरी बार जयसिंहपुर के विधायक चुने गए हैं । ऐसे में जयसिंहपुर को नए मंत्रिमंडल के गठन में अधिमान मिलना चाहिए ।

इसी के साथ स्थानीय निवासी रविन्द्र कुमार ,विपिन सूद ,राम लाल , राजेश शर्मा , अरुण शर्मा आदि का कहना था कि भाजपा ने थुरल क्षेत्र को दो बार मंत्री पद दिया जबकि कांग्रेस सरकार में कांग्रेस विधायक जितने के वावजूद मंत्री पद से जयसिंहपुर को वंचित रखा गया। लोगों ने कांग्रेस हाई कमान व सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खु से मांग की है कि इस बार जयसिंहपुर से यादविंदर गोमा को मंत्री पद मिलना चाहिए क्योंकि न तो कभी राजगीर और न ही कभी जयसिंहपुर को कांग्रेस सरकार में मंत्रीपद मिला है । लोगों का कहना था कि जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा युवा हैं और सब को साथ लेकर चलते हैं ।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button