ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Himachal Update – राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बने पंचायत प्रधान मदन राणा।

राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

शाहपुर।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की जांगल पंचायत में हिमाचल प्रदेश के ग्राम पंचायत प्रधानों की संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश स्तर एवं केंद्र स्तर पर ग्राम प्रधानों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो पंचायत प्रधानों को समस्या आ रही है उसके लिए फरवरी माह में राष्ट्रीय सरपंच संघ द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बताया जा रहा रहा है कि संघ पूर्ण सहयोग देने की बात कही।साथ ही इस बैठक के दौरान सरपंच इस संगोष्ठी में हिमाचल में सरपंच संघ के पदाधिकारियों का चयन राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम पलसानिया(राजस्थान) एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय एवं मीडिया सलाहकार प्रेम साहू(छत्तीसगढ़) उत्तर क्षेत्रीय महासचिव कुमारी शालू देवी (हिमाचल)एवं एडवाइजरी मेंबर राकेश एवं धर्मेंद्र अहलावत(हरियाणा)की अध्यक्षता में किया गया।वहीं प्रधान मदन राणा को राष्ट्रीय सरपंच संघ हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रधान तिलक राज को जिला कांगड़ा अध्यक्ष चुना गया।

बताया जा रहा है कि इस मौके पर ग्राम प्रधान बेबी रबजेश , तृप्ता, चंद्रकांता, मंगलसिंह , देशराज दुर्गादास,पूर्णचौधरी, कस्तूरी लाल मंजीत राणा हेमराज भीकमसिंह गगनसिंह सहित क्षेत्र के समस्त पंचायत प्रधान उपस्थित रहे ।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button