ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Himachal Update – हिमाचल से 6 महिलाएं खेल सकती हैं पहला महिला आईपीएल।

हिमाचल की रेणुका ठाकुर भारतीय महिला टीम में बतौर गेंदबाज खेल रही हैं।

हिमाचल के लिए एक बड़ी खबर। मार्च में प्रस्तावित पहले महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिमाचल की छह से सात खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि महिला आईपीएल में प्रदेश की चार खिलाड़ियों गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर, हिमाचल टीम की कप्तान हरलीन कौर दयोल, विकेटकीपर सुषमा वर्मा और तनुजा कंवर का चयन होना लगभग तय है।

इस बीच बताया जा रहा है कि उन्हें महिला आईपीएल टीमों की फ्रेंचाइजी पहले ही राउंड की बोली में खरीद लेगी। इसके अलावा हिमाचल की अनीशा अंसारी और शिवानी सिंह ने सीजन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अलग पहचान बनाई है। बताया जा रहा है कि हिमाचल की रेणुका ठाकुर भारतीय महिला टीम में बतौर गेंदबाज खेल रही हैं। इस समय मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेल रही है। हिमाचल टीम की कप्तान हरलीन कौर दयोल ने भी अपने बेहतर खेल के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button