ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Himachal Update – मुख्यमंत्री ने दी राज्य पुलिस को बधाई।

हिमाचल ने लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित सीसीटीएनएस पुरस्कार जीता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहाड़ी राज्यों में क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) को लागू करने में प्रथम स्थान हासिल करने और आईसीजेएस (इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम) के क्रियान्वयन में तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य पुलिस को बधाई दी।इस बीच सीएम ने कहा कि लोगों को सुरक्षित और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए जन मित्र पुलिस की आवश्यकता है।

हिमाचल ने लगातार तीसरे वर्ष प्रतिष्ठित सीसीटीएनएस पुरस्कार जीता है। बताया जा रहा है कि पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने आज दिल्ली में मुख्यमंत्री से भेंट की और उन्हें राज्य द्वारा जीते गए पुरस्कारों से अवगत करवाया।

इसके साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, रेरा प्रमुख डॉ. श्रीकांत बाल्दी , अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) प्रबोध सक्सेना, डी.आई.जी. डी.के. चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button