ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Himachal Update – मुख्यमंत्री ने की दीपा दास मुंशी से भेंट।
यह एक शिष्टाचार की भेंट बताई जा रही है।

शिमला।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज दिल्ली में पूर्व सांसद व पूर्व राज्य मंत्री तथा हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की। इस बीच दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
बताया जा रहा है कि इस अवसर पर विधायक हर्षवर्धन चौहान, संजय अवस्थी, सुंदर सिंह ठाकुर, अजय सोलंकी, भुवनेश्वर गौड़ , मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, भारतीय युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।