ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला कांगड़ा में पहला दौरा, 21 दिसंबर को आएंगे धर्मशाला।
जोरावर स्टेडियम में होगा अभिनंदन समारोह।

धर्मशाला।
मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने पहले दौरे पर 21 दिसंबर को धर्मशाला आएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शपथ ग्रहण के बाद पहली दफा कांगड़ा जिला आ रहे मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत को लेकर जिलावासियों समेत कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि धर्मशाला में मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के साथ ही जोरावर स्टेडियम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
अभिनंदन समारोह के लिए उत्सुक जिलावासी:
उन्होंने कहा कि जोरावर स्टेडियम में शानदार अभिनंदन समारोह का आयोजन कर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस समारोह में जिलेभर से कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री का अभिनंदन करने, अपनी खुशी जताने और पूरी मजबूती से साथ चलने का संकल्प लेकर बहुत बड़ी संख्या में पधारेंगे।



