Himachal Update – कैंट नाला में मिला 32 वर्षीय युवक का शव।
परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप।

धर्मशाला।
हाल ही में पुलिस थाना धर्मशाला के तहत दस दिन से लापता व्यक्ति का शव कैंट नाला में बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। बताया जा रहा है कि मुताविक मृतक की पहचान 32 वर्षीय राकेश कुमार निवासी सेल चंबियाड़ा के रूप मे हुई है। राकेश कुमार पिछले 10 दिन से लापता था। शनिवार को युवक का शव कैंट नाला में मिलने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौका पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
मामले की जानकारी के अनुसार 8 दिसम्बर को राकेश कुमार का किसी से झगड़ा हो गया था, इसके बाद राकेश का कोई सुराग नहीं लग पाया था। परिजन अपने स्तर पर तलाश कर रहे थे, कोई पता न चलने पर 13 दिसंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है जिसमें 8 दिसम्बर को झड़प भी दिखाई दे रही है



