ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update – CM सुक्खू के राज में हिमाचल में पहली भर्ती:अटल यूनिवर्सिटी ने निकाला स्टाफ नर्स और CHO का रिजल्ट।

सुक्खू की सरकार देगी 983 उम्मीदवारों को पोस्टिंग ।

हिमाचल में पूर्व जयराम सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई स्टाफ नर्स और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के 983 पदों पर भर्ती का रिजल्ट आ गया है। अब हिमाचल में बनी CM सुक्खविंदर सिंह सुक्खू की सरकार 983 उम्मीदवारों को पोस्टिंग देगी।

बताया जा रहा है कि जहां​​​​​​ अन्य भर्तियों पर रोक लगाई गई है, वहीं हेल्थ मिशन के तहत भर्तियां करने की मंजूरी मिली है। 983 पदों पर की गई भर्ती का परिणाम अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से घोषित किया गया।

CHO के 723 पद, स्टाफ नर्स के 159 पदों पर नियुक्ति होगी:

हिमाचल नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) के 723 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा 159 नर्सों के खाली पद भी भरे जा रहे हैं। वहीं, फीमेल हेल्थ वर्कर्स के लिए 65 पदों का परिणाम भी घोषित किया गया है। साथ ही नेशनल हेल्थ मिशन के तहत लैब टेक्निशियन के 36 पदों का रिजल्ट भी निकाला गया है। यह सभी भर्तियां कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हो रही हैं।

अब मेरिट लिस्ट बनेगी:

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से घोषित किए गए परिणाम के बाद अब इसकी मेरिट सूची बनेगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंटशन के लिए बुलाया जाएगा। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट amruhp.ac.in पर रिजल्ट देखा जा सकता है।

गत 9 अक्टूबर को हुए थे एग्जाम:

हिमाचल हेल्थ मिशन के तहत इन भर्तियाें के लिए प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर गत 9 अक्टूबर 2022 को एग्जाम हुए थे। इसमें करीब 20 हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। उसके बाद आचार संहिता लगने के चलते इसका रिजल्ट रोक दिया गया, लेकिन अब परिणाम घोषित कर दिया गया है।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button