ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update – सीमेंट प्लांटों में ताला लगने से गड़बड़ाई हिमाचल में सीमेंट आपूर्ति।

शिमला से लेकर दिल्ली तक रही हलचल।

हिमाचल प्रदेश में  सारा सरकारी तंत्र शनिवार को पूरे दिन विवाद सुलझाने में जुटा रहा, मगर कोई भी रास्ता निकलता नजर नहीं आया। एसीसी बरमाणा और अंबुजा कंपनी के प्लांटों पर ताले लगने से हिमाचल प्रदेश में गड़बड़ाई सीमेंट आपूर्ति पर शिमला से लेकर दिल्ली तक हलचल रही। बताया जा रहा है कि राज्य सचिवालय में दिन भर फोन घनघनाते रहे। नई दिल्ली से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू फोन पर पल-पल का अपडेट लेते रहे। मुख्य सचिव आरडी धीमान और प्रधान सचिव मुख्यमंत्री सुभासीष पंडा अपने अधीनस्थ अधिकारियों से लगातार जानकारी लेते रहे। सत्ता संभालते ही सुक्खू सरकार अग्नि परीक्षा से गुजर रही है।

इस बीच यह भी बताया जा रहा है कि राज्य मंत्रिमंडल विस्तार से पहले ही नई सरकार के सामने यह नई चुनौती खड़ी है। शनिवार को मुख्यमंत्री सुक्खू नई दिल्ली में थे तो वहीं से प्रदेश की दो सीमेंट कंपनियों के शट डाउन से खडे़ हुए विवाद का समाधान तलाशते रहे। मुख्य सचिव आरडी धीमान, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री सुभासीष पंडा और अन्य अधिकारी सचिवालय से ही सोलन और बिलासपुर के उपायुक्तों से संपर्क में रहे। शनिवार को इन कंपनियों के स्वामित्व वाली अदाणी कंपनी के प्रबंधकों और ट्रांसपोर्टरों के बीच बातचीत के सिरे नहीं चढ़ने से ये अधिकारी चिंतित दिखे। ये आला अफसर अल्ट्राटेक कंपनी से सीमेंट की वैकल्पिक आपूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए भी लगातार दिशा-निर्देश जारी करते रहे।

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button