ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update – हिमाचल में कैबिनेट के गठन में देरी की वजह से HPMC के दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर उत्पाद बेचने का प्रोजेक्ट खटाई में पड़ सकता है।

DMRC ने दे रखी 85 आउटलेट की अनुमति।

हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट के गठन में देरी की वजह होगा नुकसान। इसकी वजह से सरकारी उपक्रम HPMC के दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर उत्पाद बेचने का प्रोजेक्ट खटाई में पड़ सकता है। दरअसल, HPMC दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर 85 आउटलेट खोलने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है।

बताया जा रहा है कि सुखविंदर सुक्खू सरकार द्वारा पिछले 9 महीने में हुए फैसलों की समीक्षा करने का निर्णय लिए जाने के कारण इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी नहीं मिल पाई है। वहीं बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 31 दिसंबर से पहले लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) का जवाब मांग रखा है। 31 दिसंबर की तारीख भी HPMC के आग्रह पर तय की गई थी, क्योंकि इसके पीछे HPMC ने राज्य में आचार संहिता का तर्क दिया था।

इस बीच बताया जा रहा है कि सरकारी उपक्रम HPMC ने दिल्ली मेट्रो में 100 लोकेशन पर अपने आउटलेट खोलने की अनुमति मांगी थी। इनमें से 85 लोकेशन पर DMRC ने LOA भी जारी कर दिया है। इसके बाद HPMC ने 2 बार बाकायदा टेंडर आमंत्रित किए, मगर दोनों बार एक ही कंपनी आगे आई है। इसलिए अब सिंगल फर्म की वजह से HPMC अपने स्तर पर टेंडर देने का जोखिम नहीं लेना चाहता और तभी सरकार से अनुमति मांगी गई है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही DMRC के LOA के बदले लेटर ऑफ ऐक्सेप्टेंस जारी किया जाएगा।

 

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button