ब्रेकिंग न्यूज़

Himachal Update – परवाणू इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े और कम्बल।

इस प्रोजेक्ट में लगभग 50 लोगों को दिए कपड़े।

परवाणू इनरव्हील क्लब ने की दीवार प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेक्टर पांच की झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सर्दियों के कपड़े और कम्बल बांटे | बताया जा रहा है कि इन कपड़ो मे ना केवल पहनने वाले कपड़े थे बल्कि सोने के लिए कम्बल, चादरे और गदे भी थे l प्रोजेक्ट मे लगभग 50 लोगों को कपड़े दिए जिसमें बच्चे,महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे l बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी क्लब का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आने वाली सरदी से बचाने के लिए मदद करना रहा | यह जानकारी देते हुए पूर्व अध्यक्ष कान्ता कपूर ने बताया की क्लब द्वारा वार्षिक परियोजनाओं द्वारा गरीब लोगों की मदद की जाती है |

इसके साथ ही शहर में जनकल्याण परियोजनाओं के शिविर आयोजित किये जाते हैं तथा अन्य जनकल्याण शिविरों में भी शामिल होते होते हैं | कान्ता ने बताया की क्लब की प्रधान पूजा गुप्ता, सेक्रेटरी अंशु अग्रवाल ने सर्दियों के इन 3-4 महीने मे इस परियोजना के तहत विभिन्न स्थानों पर झुग्गियों में कपडे बाँटने की घोषणा की है l इस प्रोजेक्ट मे क्लब की प्रधान पूजा गुप्ता, सेक्रेटरी अंशु अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन कांता कपूर, रूचि कपूर,पूनम, पूर्णिमा दत्ता, शेमपी बंसल, मधु और प्रीती गंभीर व् अन्य लोग उपस्थित रहे l

Rakesh Bhardwaj

A good reader or viewer is a person who is alert about her newspaper or news channel. A good reader or viewer will never waste her hard-earned money in watching or reading just anything. She is serious. She will have to think if the news she is consuming is journalism or sycophancy...

Related Articles

Back to top button