ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Himachal Update- कमेटी द्वारा किया गया चक्की रेलवे पुल का निरीक्षण।

कांगड़ा।
रेलवे पुल के बाढ़ में बह जाने के क्या कारण रहे इस बारे में कमेटी का गठन हुआ है। चक्की खड्ड रेलवे पुल का एक हिस्सा बाढ़ में बह जाने के कारणों को जांच के किए शनिवार को एडीएम कांगड़ा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने निरीक्षण किया और रेलवे ब्रिज के बाढ़ में बहने के क्या कारण रहे, इस बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बताया गया कि इस अवसर पर एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज, खनन अधिकारी जेके पुरी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जेएस राणा, केंद्रीय यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



