ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Himachal Update – हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पाए गए कोरोना पॉजिटिव।
प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम हुआ स्थगित ।

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि वे तीन दिनों तक हिमाचल सदन दिल्ली में क्वारंटीन रहेंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज नई दिल्ली में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इस बीच बताया गया कि सीएम सुक्खू का आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का कार्यक्रम था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री में लक्षण नहीं हैं और एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है और उनके सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।



