ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update – भुंतर-मणिकर्ण सडक़ में जरी के पास पलटी हरियाणा की गाड़ी।
हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल।

हिमाचल प्रदेश के भुंतर-मणिकर्ण सडक़ में जरी के समीप हरियाणा की एक गाड़ी पलट गई। हादसा बीती देर रात को हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे में चालक समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत यह रहे कि उनकी गाड़ी पेड़ों में जा रुकी। इस बीच बताया जा रहा है कि यदि पेड़ न होते तो गाड़ी सीधी निचले रोड में पलटते हुए पहुंच जाती, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
बताया जा रहा है कि बीती रात को हरियाणा नंबर की गाड़ी कसोल की तरफ जा रही थी, जिसमें तीन लोग सवार थे। इस बीच अचानक जरी में कसोल की तरफ गाड़ी अनियंत्रित होकर सडक़ से नीचे गिरी और पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने गाड़ी से सवारों को बाहर निकाला और जरी अस्पताल ले गए। जंहा उनका प्रांरभिक इलाज किया गया।



