ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update – धुंध के कारण वंदे भारत ट्रेन हुई 20 मिनट लेट-ऊना।
सुबह 05:00 बजे से लेकर 08:00 बजे तक क्षेत्र में धुंध की बिछी रही चादर।

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पिछले कल (रविवार को) सुबह की शुरुआत धुंध के साथ हुई। इस कारण सुबह-सुबह अपने कार्यस्थलों को जाने वाले वाहन चालकों को धीमी गति में अपने गंतव्य की ओर निकलना पड़ा। बताया जा रहा है कि धुंध के कारण क्षेत्र को आने वाले महत्वपूर्ण रेल गाड़ियां भी देरी से पहुंचीं। वहीं दूसरी ओर मौसम की विपरीत परिस्थितियां किसानों के लिए भी चुनौती बनी हुई हैं और वे फसलों को बचाने में जुटे हैं।
बताया गया कि रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान भी 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच बताया कि सुबह 05:00 बजे से लेकर 08:00 बजे तक क्षेत्र में धुंध की चादर बिछी रही। अचानक मौसम में आए बदलाव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए तीखी सर्दी का सामना कर कार्यस्थलों को जाना चुनौती बना हुआ है।



