Himachal Update – देहरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नव छात्र शक्ति के लिए किया गया अभिनंदन समारोह का आयोजन।
कार्यक्रम में अनेक संस्कृतियों की झलक देखी गई।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा इकाई द्वारा सत्र 2022-2024 में देश के विभिन्न भागों से आई नव छात्र शक्ति के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि समारोह में असम, झारखंड, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक, पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों पर समस्त छात्र झूमे देश-प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों की झलक समारोह में देख कर नव छात्र आनंदित हो उठे। बताया गया कि इस अभिनंदन समारोह में केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. संजीत ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
बताया जा रहा है कि इस समारोह में नव छात्र शक्ति को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति को राष्ट्र भाव में पिरोने का कार्य विद्यार्थी परिषद रचनात्मक कार्यों के माध्यम से करती है। बताया गया कि आज के युवाओं को देश में बैठे कुछ बौद्धिक आतंकवादियों को पहचाना होगा तथा भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने की राह में अपना योगदान देना चाहिए। समारोह में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व विभाग संगठन मंत्री अमन राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नव छात्र शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितों व सामाजिक विषयों में सदैव अग्रणी रहने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।



