ब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
Himachal Update – करसोग अस्पताल में आपको नहीं मिलेंगे ऑर्थो, गायनी, मेडिसिन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर।
गर्भवती महिलाओं को हो रही यहां पर अधिक परेशानी।

मंडी।
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में नागरिक अस्पताल करसोग से मरीजों को सीधे आईजीएमसी शिमला या फिर नेरचौक मेडिकल कॉलेज और जोनल अस्पताल मंडी के लिए दौड़ लगानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि सबसे अधिक परेशानी यहां पर ऑर्थो और गायनी के मरीजों को हो रही है।
बताया गया कि यहां पर लंबे समय से गायनी और ऑर्थो के डॉक्टर नहीं हैं। गर्भवती महिलाओं को यहां पर अधिक परेशानी होती है क्योंकि उन्हें विशेषज्ञ नहीं मिल पाते। मेडिसिन और एनेस्थीसिया के डॉक्टर नहीं होने के चलते भी मरीजों को शिमला और मंडी के लिए भेजा जा रहा है। बताया गया कि ऐसे में सवा लाख की आबादी का आंकड़ा पार कर चुके करसोग क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।