Himachal Update – बंगाणा सीएचसी में मिलेगी मरीजों को हर सुविधा-देवेंद्र भुट्टो।
सिविल अस्पताल बंगाणा में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा।

सिविल अस्पताल में बंगाणा मरीजों को झेलनी पड़ रही दिक्कतें। बताया गया कि अब सिविल अस्पताल बंगाणा में रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा। स्वास्थ्य विभाग यहां मरीजों की सुविधाओं को पुख्ता बनाए। इस बीच यह बात सिविल अस्पताल बंगाणा में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। इस बैठक में सीएमओ और बीएमओ सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बताया जा रहा है कि विधायक ने अस्पताल में आ रही समस्याओं को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा। वहीं, खाली पदों को भरने, महिला प्रसूति के पद को भरने, ड्राइवर, सिक्योरिटी समेत अन्य खाली पदों को लेकर अस्पताल प्रशासन से प्रस्ताव मांगा। कहा कि विधानसभा सत्र की पहली कैबिनेट में ही इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। बंगाणा अस्पताल कई वर्षों से अन्य अस्पतालों की तुलना में पिछड़ा हुआ है। इसमें मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना है। इस बीच भुट्टो ने कहा कि जल्द ही एक सिविल अस्पताल स्तर की सुविधाएं यहां होंगी। टेस्ट फ्री में होंगे। शुल्क पर होने वाले टेस्टों की लिस्ट प्रशासन अस्पताल के मुख्य गेट पर लगाने के निर्देश दिए। यहां एक महिला प्रसूति डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड, एमडी डॉक्टर सहित अन्य अधिकारियों के पद यहां भरे जाएंगे। इमरजेंसी वार्ड और जनरल वार्ड की नियुक्तियां शीघ्र करने का प्रयास रहेगा।