Himachal Update:सुजानपुर: कहां गए 10 दिन 10 गारंटी के वादे ?
सुजानपुर विधायक ने सुजानपुर की जनता से किए थे कहां गए वह वादे?

10 दिन 10 गारंटी के वा जो सुजानपुर विधायक ने सुजानपुर की जनता से किए थे कहां गए वह वायदे और झूठ की सीमा तो इतनी लांग दी है सुजानपुर विधायक के द्वारा किए गए वायदे भी गायब हो गए और आजकल विधायक भी गायब हैं। बताया गया कि 10 दिन की अवधि भी समाप्त हो गई है यह बात सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी कैप्टन रंजीत राणा मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सुजानपुर विधायक और उनके बेटे पर तंज कसते हुए कही हैं।
इस बीच भाजपा नेताओं ने विधायक और उनके बेटे पर चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्र से गायब है, लेकिन जब चुनाव प्रचार करना था, तब बड़े बड़े वादे इन्होंने यहां की जनता के साथ किए 10 दिन में कर्मचारियों को ओपीएस देने के नाम पर और महिलाओं को पंद्रह सौ प्रति महीना देने के नाम पर वोट लिए। महिलाओं के झूठे फार्म भरवाए झूठ बोल कर अपने पक्ष में मतदान करवाने के बाद अब यह जोड़ी विधानसभा क्षेत्र से गायब है कहां गायब है और क्यों गायब है। यह बात भी किसी से छिपी नहीं है, और यह भी सबको पता है कि अब उनकी इस कांग्रेस सरकार में दाल गलने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि सजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक की कांग्रेस मंडली सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुख्यमंत्री बनने से पूरी तरह नाखुश दिख रही है, जबकि सुजानपुर में सुखविंदर सिंह सुक्खू की टीम उनके मुख्यमंत्री बनने पर जमकर खुशियां मना रही है। कहीं पटाखे फोड़े जा रहे हैं तो कहीं मुख्यमंत्री उप मुख्यमंत्री को बधाई संदेश देने के लिए बड़ी-बड़ी फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि बड़े-बड़े होर्डिंग्स में अब विधायक की फोटो गायब हो चुकी है।
इस बात का मतलब साफ है कि अब विधायक की सुजानपुर को लेकर राजनीति सिमटने वाली है। इस बीच भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि सुजानपुर से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी ने कोई झूठा वादा जनता से नहीं किया था। उसके बावजूद बंपर मतदान यहां की जनता ने उनके पक्ष में किया है। यही कारण है कि आज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार के जीतने से ज्यादा चुनाव मैदान हारने वाले भाजपा प्रत्याशी के चर्चे हैं और जब से चुनाव परिणाम घोषित हुआ है। उसके बाद जीते हुए उम्मीदवार मैदान से गायब हैं और चुनाव हारने के बावजूद भाजपा प्रत्याशी लगातार विधानसभा क्षेत्र के जनता लोगों के बीच में पहुंच रहे हैं। दोनो भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता विधायक द्वारा किए गए झूठे वादों का हिसाब लेने के लिए तैयार है और उनके विधानसभा क्षेत्र में लौटने का इंतजार किया जा रहा है।



