Himachal Update – सुक्खू सरकार ने बिजली बोर्ड के 32 कार्यालय किए बंद।
3 परिचालन वृत, 12 विद्युत मंडल, 17 विद्युत उप मंडल शामिल।

शिमला।
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के समय प्रदेश में खोले गए बिजली बोर्ड के 32 कार्यालयों को सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड प्रबंधन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस बीच जिन कार्यालयों को बंद किया गया है उनमें 3 परिचालन वृत, 12 विद्युत मंडल, 17 विद्युत उप मंडल शामिल हैं।
यूनियन द्वारा नए दफ्तरों को बंद करने का आदेश। इस बारे में यूनियन का कहना था कि नए दफ्तरों को बंद किया जाए क्योंकि उनका कोई औचित्य नहीं है। बताया गया कि जिन कार्यालयों को डी नोटिफाई किया है उनमें इलेक्ट्रिकल डिवीजन नेरचौक, इलेक्ट्रिकल डिवीजन शिलाई, इलेक्ट्रिकल डिवीजन सराहां सिरमौर, संगड़ाह और सुजानपुर शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के चुनाव क्षेत्र से राज्य के तहत थुनाग में खुला डिवीजन भी बंद कर दिया गया है।



