ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनव्यापार
Himachal Update – क्रिसमस और नववर्ष के लिए एक बटालियान के करीब 30 जवान मैक्लोडगंज में संभालेंगे मोर्चा।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान किए जाएंगे तैनात।

धर्मशाला।
क्रिसमस और नववर्ष से पहले ही पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में पर्यटकों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। इस साल क्रिसमस के बाद मैक्लोडगंज का पर्यटन कारोबार चमकेगा। ऐसे में बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि इससे यातायात समस्या विकराल हो सकती है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान मैक्लोडगंज में यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए जाएंगे। इस बार मैक्लोडगंज में एक रिजर्व बटालियन की तैनाती की अर्जी आला अधिकारियों को भेजी गई है। जल्द ही एक बटालियान के करीब 30 जवान मैक्लोडगंज में मोर्चा संभालेंगे।