Himachal Update: – सुक्खू ने पूर्व सरकार द्वारा कुल 574 खोले दफ्तर लिए बंद।
जयराम कैबिनेट ने वित्त विभाग के इनकार के बाद भी दे दी थी मंजूरी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की कैबिनेट के फैसले के अनुसार जयराम सरकार में खोले गए कुल 574 दफ्तरों या संस्थानों को बंद किया जाएगा। ये संस्थान या तो अपग्रेड हुए थे या नए खोले गए थे, लेकिन किसी भी संस्थान के लिए वित्त विभाग ने अपनी हरी झंडी नहीं दी थी। इसी आधार पर कैबिनेट से ऑर्डर हुआ था और सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों को इन्हें डिनोटिफाई करने के आदेश जारी किए थे। पिछले तीन दिन में 400 के आसपास सरकारी संस्थान डिनोटिफाई हो चुके हैं। यह क्रम जारी है और गुरुवार को भी तकनीकी शिक्षा विभाग और पशुपालन में डिनोटिफिकेशन हुई हैं। इस तरह से कुल 574 सरकारी दफ्तरों या कार्यालय को बंद किया जाएगा।
बताया गया कि तकनीकी शिक्षा विभाग में अप्रैल 2022 के बाद खोले गए छह पॉलिटेक्निक कालेज और 15 से ज्यादा आईटीआई को डिनोटिफाई किया गया है। बहुत से आईटीआई और इंजीनियरिंग कालेजों में नए ट्रेड शुरू किए गए थे, उनको भी वापस ले लिया गया है। पूर्व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के चुनाव क्षेत्र धर्मपुर के चौलथरा में खोला गया पॉलिटेक्निक कालेज भी डिनोटिफाई हो गया है। इसे 75 साल के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खोला था। दूसरी तरफ भाजपा बंद किए जा रहे दफ्तरों का विरोध कर रही है और अब एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस कारण कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों पर भी दबाव बढ़ा है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने फैसले के साथ जाने का निर्णय किया है