ब्रेकिंग न्यूज़
Himachal Update:- हिमाचल में ठंड ने लिया प्रचंड रूप,कोहरे से बड़ा ठंड का प्रकोप।
कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप जमने से जल संकट भी गहराने लगा है।
हिमाचल में अब ठंड काफी बड़ रही है। ऐसे में लोगों ने घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भी सामान्य से तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप जमने से जल संकट भी गहराने लगा है। हिमाचल प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है।
इस बीच गुरुवार रात को नाहन के अलावा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का न्यूनतम पारा पांच डिग्री से कम रिकार्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए हैं। शनिवार को मौसम शुष्क बना रहने की आशंका है। राजधानी शिमला में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दोपहर बाद हल्के बादल उमडऩे से शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई।



